
अमनौर/सारण।प्रखंड के सारण तटबंध मुख्य बांध कुआरी के पास रिसाव को बंद करने हेतु मिट्टी डालने का काम तेजी से किया जा रहा है. मालूम हो कि पानी के तेज तबाव के कारण कुआरी गांव के पास शुक्रवार की शाम से पानी का तेज रिसाव होने लगा था. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया जिसके बाद अमनौर सीओ सुशील कुमार मौके पर पहुंच मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू कराया मगर रात मे जरनेटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण मजदूर काम बंद कर दिये फिर शनिवार की सुबह कार्य शुरू किया गया. इसकी जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह मौके पर पहुंच उक्त बांध का मुआयना किया .वहीं मिट्टी भरने की कार्य में तेजी लाने की बात कही. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से फोन पर बात कर तटीय इलाके में बढते पानी से फसल नुकसान व बाढ क्षतिपूर्ति की जांच कर पीडितों को क्षतिपूर्ति व सरकारी सहायता मुहैया कराने की बात कही. उक्त मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह, भूवन राय,पप्पू तिवारीआदि दर्जनों लोग शामिल थे.




Recent Comments