पटना(अनूप नारायण सिंह)। बिहार हेरीटेज सोसायटी व आइए प्रेरित करें बिहार अभियान के तहत राजधानी पटना के रविंद्र भवन में आयोजित स्कूली बच्चों के परितोषिक वितरण कार्यक्रम में आज नए रूप में नजर आए चर्चित आईपीएस अधिकारी को बिहार सरकार गृह विभाग में विशेष सचिव विकास वैभव। बिहार के ऐतिहासिक तथ्यों को बताते रहे और छात्र की भांति दर्शक सुनते रहे नालंदा तक्षशिला से शुरू हुई प्रेरक बातें वेद वेदांत इतिहास और वर्तमान संदर्भ मैं बिहार को विकसित करने और पुनः बिहार की खोई हुई वैभव को स्थापित करने पर आकर हुई समाप्त छात्रों से किया उन्होंने सीधा संवाद कई सवालों के जवाब हॉल में बैठे किसी भी दर्शक के पास नहीं था वैशाली गणराज्य पर बोले तो बताया विश्व को लोकतंत्र देने वाले वैशाली गणराज्य में 7777 जनता के प्रतिनिधि मिलकर करते थे निर्णय। कैसे तिब्बत के लोगों ने एक आचार्य को अपने यहां लाने के लिए बिहार भेजा था सोना। बेतिया के डकैत गिरोह के सफाया और उन्हें मुख्यधारा में लाने की कहानी से लेकर बताइए रोहतासगढ़ किले को नक्सलियों से मुक्त कराने की कहानी कहा इतिहास से प्रेरणा लेकर खुद को प्रेरित करने से ही प्रेरित होगा बिहार नकारात्मक लोगों से दूरी बनाने की कि अपील अपना लक्ष्य निर्धारित करने और खुद को सिद्ध करने के लिए कठिन परिश्रम इमानदारी और सार्थकता को बताया हथियार। राजधानी पटना के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित