दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
योगापट्टी :योगापट्टी क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर में आज राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव पर आए संकट को टालने के लिए एक हवन यज्ञ का आयोजन किया. जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक देवी लाल यादव ने की. श्री यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा श्री लालू यादव को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है .इसके लिए हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द ईश्वर रिहा करवाएं और वह  हम गरीबों को हमारा अधिकार दिला सके इसके पूर्व कैंडल मार्च निकाला गया. जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यकर्ताओं में ब्रह्मदेव मनमोहन कुमार इत्यादि शामिल थे.