परसा-थाना के परसौना गाँव के एक 10 बर्षीय छात्र की मौत नहर मे डूबने हो गया मृतक छात्र परसौना निवासी लाल बाबू राय का 11 बर्षीय पुत्र त्रिलोकी कुमार बताया जाता है।परिजनों द्वारा छात्र के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।चिकित्सक ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।छात्र की मौत की खबर मिलते ही माता पूनम देवी पिता लालबाबू राय दादा किताब लाल राय दादी रापा देवी का रो रो कर बुरा हाल था। गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया जाता है कि बालक खेत में काम कर रहे दादा का खाना लेकर जा रहा था।इसी क्रम में नहर में पैर फिसल गया जिससे बालक का मौत हो गया।घटना की सूचना पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा साह पैक्स अध्यक्ष देवा राय पहुँच पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया।मृतक छात्र मध्य विद्यालय परसौना का पांचवी कक्षा का छात्र था।तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।