
घुड़सवार आदमकद महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने का सरकार से ग्रामीणों ने किया मांग।

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
नालंदा शक्ति व अहिंसा के साथ ही ज्ञान की भूमि है। एन एच 20 के बिहार शरीफ के पूरब नव निर्मित बिज़वन पर बायपास चौराहा जिसे लोग महाराणा प्रताप चौक के नाम से भी जानते है। पर सोशल डिस्टेंस के साथ दर्जनों गांव के लोगो ने महाराणा प्रताप को याद करते करते हुए देश की ख़ातिर अपना सर्वस्व निछावर करने के साथ ही अदम्य साहस व शौर्य की चर्चा की। इस अवसर पर उनके सहयोगी दानवीर भामाशाह,उनके घोड़े चेतक व त्याग की मूर्ति पन्ना धाय को भी याद किया गया।
देवधा गांव के नंद लाल सिंह,ललन सिंह,राजू सिंह वीरेन सिंह,फतेहली गांव के पंकज सिंह,भरत सिंह,रितेश सिंह,तुंगी गांव के,मनोहर,बाल्मीकि सिंह, विजवन पर गांव के जीवन बाबू,राजीव सिंह,विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह,रंजन सिंह,सिद्धनाथ सिंह, नवीनगर गांव के पप्पू सिंह,राणा गोपाल सिंह, पैना पुर गांव के वीरू सिंह,सोनी सिंह सहित अन्य लोगो ने पूरी सादगी से महाराणा को याद करते हुई,सरकार से घुड़सवार आदमक़द महराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की सरकार से मांग किया है।




Recent Comments