अमनौर/सारण। प्रखंड के अमनौर कल्याण पंचायत अंतर्गत गंगापुर चंवर के पानी से स्थानीय ग्रामीणों ने डुबते हीरन को बचाया.  शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जब चंवर के पानी में एक मादा हीरण को डुबते देख पानी से बाहर निकालकर मध्य विद्यालय, मधुबनी में रखा .जिसे देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई जहां विभाग के कर्मचारी वहां पहुंच हीरण को अपने कब्जे में ले पीकअप पर लाद कर ले गये . बताया जाता है कि बाढ के पानी में बहकर चंवर मे चला आया था.