हवा में तीर मार रही पुलिस
परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदौरा बिचला टोला गांव में बीते नौ अक्तूबर की मध्य रात्रि झोपड़ी में सोये वृद्ध को उनके ही दामाद ने गोली मार कर हत्या कर दिया था. बताते चले कि मृतक संतोष दुबे अपने झोपड़ी में सो रहे थे. तभी उनके भाई के दामाद ने साजिश के तहत उन्हें गोली मार दिया. जिसके बाद उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी. मृतक की पत्नी तारामती देवी ने तीन लोगों को नामजद करते हुए साजिश के तहत हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस चाहती तो अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी होती, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अपराधी खुलेआम घूम रहे है. मुफस्सिल थाना की पुलिस केवल हवा में तीर मार रही है. इससे अब ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी है.
—————-




Recent Comments