मांझी(सारण)। ताजपुर-एकमा मुख्य मार्ग पर चंदऊपर व सरयूपार गांव के बीच मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने हथियार के बल पर एक अनाज के व्यापारी से 13 हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजपुर निवासी योगेंद्र साह का पुत्र रंजन साह जनता बाजार से धान बेंच कर अपनी विक्की बाइक से लौट रहा था। सड़क के किनारे दो बाइक के साथ खड़े 6 अपराधियों ने अचानक आगे आकर उसे रोक लिया और हथियार का भय दिखा कर हथियार के बल पर जबरन रोक लिया और उसके बाद लपड़-थप्पड़ कर उसके पॉकेट में रखे रुपये और मोबाइल लेकर चलते बने। उसके बाद ताजपुर पहुंच कर मांझी व दाउदपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले हीं उसी रास्ते से गुजर रहे भलुआ बुजुर्ग के एक युवक से 5 हजार रुपये छीन लिए थे और वहीं बैठाया था। इसी दौरान व्यापारी पहुंच गया। जिसे भी लूट कर अपराधी फरार हो गए।