वानपुर पंचायत में डीलर की मनमानी से परेशान है वहां की जनता
◆सैकडों उपभोक्ता ने मुखिया के पास डीलर द्वारा मनमानी की शिकायत की
◆मुखिया मामले को बरिए अधिकारी के पास भेजने की बात कहाजमुई । संजीव कुमार सिंह
जमुई जिले के खैरा प्रखंड के वानपुर पंचायत के वाड नम्बर 3, 4, 5, 6 के सैकड़ों उपभोक्ताओ को सही ढंग से अनाज नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है। वानपुर के सैंकड़ों उपभोक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि 35 किलो के बदले में मात्र 20 से 25 किलो अनाज दिया जाता है । वानपुर पंचायत में डीलर की मनमानी से परेशान होकर वहां के सैकडों उपभोक्ता ने मुखिया के पास डीलर द्वारा मनमानी की शिकायत की।
मुखिया मामले को शांत कराते हुए बरिए अधिकारी के पास भेजने की बात कहा। ग्रामीण रजनी देवी ने बताया कि हम गरीब हैं हमको पहले 35 किलो सरकार द्वारा अनाज मिलता था। लेकिन नए डीलर हमें अब मात्र 10 किलो ही अनाज दे रहा है । वहीं कारू यादव, सीतो यादव, उषा देवी, रौशन खातुन, रजनी देवी, अझोला देवी, आशा देवी, अकसबा देवी सहित 90-95 की संख्या में महिला व पुरुष ने वानपुर पंचायत के मुखिया को उसके साथ हो रही समस्याओ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और डीलर पर अनाज कम देने , दुर्व्यवहार करने सहित कई संगीन आरोप लगाया है। पंचायत के उपभोक्ता डीलर पिंकी कुमारी व उनके परिजन के द्वारा हो रही परेशानी से उब चुके है । पंचायत के लोग काफी नाखुश है। चावल व गेहूं देने में डीलर की मनमानापन चरम पर है । कम तौलने से लेकर हर उपभोक्ता को कम अनाज देने की शिकायत काफी मिली। पंचायत के उपभोक्ता काफी उत्तेजित हैं। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और कभी भी जिला के वरीय अधिकारी के पास यह मामला आ जाएगा । समाजसेवी मो असलम, सरपंच शमीम अहमद खां, मो नसीम खां,मखमली मंसुरी, मो अरस्तु खां, मो गाजीखान ने सभी उपभोक्ताओं को समझा बुझा कर घर भेजवाया। वहीं इस मामले में डीलर पिंकी कुमारी से पूछने पर बताया कि हर महीना हम अनाज दे रहे हैं मुझ पर लगाया गया आरोप निराधार है। खैरा एमओ ने बताया कि डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को कम अनाज बर्दाश्त नहीं होगी वैसे डीलर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी