मढ़ौरा/सारण
थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी में घर में चोरी की नियत से घुसे एक चोरो को घरवालों ने पकड़ कर पुलिस को सौप दिया । मिली जानकारी के अनुसार बहुआरापट्टी निवासी डॉ अरविंद कुमार सिंह के घर मंगलवार के रात्रि लगभग 11 बजे जब परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। तभी घर के किसी व्यक्ती की आवाज होने पर निंद खुल गयी। हल्ला पर परिवार के सभी सदस्य उठ गये, घर के भीतर एक चोर घर मे दिखा जो भागना चाह रहा था। घर के बाहर भागने के रास्ता नहीं मिलने के कारण वह पकड़ा गया। बाद में घरवालों ने मढ़ौरा थाना को सुचना देकर चोर को सुपुर्द कर दिया । बता दे कि डॉ अरविंद कुमार सिंह के बेटी के दो दिन पूर्व में सगाई हुयी था। जिसमें उपहार में गहने व अन्य बहुमूल्य समान मिलने की बात कही जा रही है । ग्रामीण इन्ही समानों की चोरी के उद्देश्य से चोर के घर में आने की बात कह रहे है । समाचार प्रेषण द्वारा बार बार अपना पहचान बदलने का प्रयास किया जा रहा था । पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी थी ।