नगरा(सारण)। मंगलवार को प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के छपरा-मढौरा मुख्य पथ पर माया टोला नहर पुल पर एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।मिली सूचना अनुसार खैरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद मांझी का 43 वर्षीय पुत्र मैनेजर मांझी मंगलवार को सुबह में प्रतिदिन की भांति साइकिल से छपरा राजमिस्त्री का काम करने के लिए जा रहा था। तब तक मढौरा से छपरा की तरफ जा रहा नियंत्रित स्कॉर्पियो उक्त व्यक्ति को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही मैनेजर मांझी की मृत्यु हो गई।आस पड़ोस के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क को जाम कर दिए करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रहा। घटना की सूचना पाते ही खैरा थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिए।