संवाददाता-अमनौर.स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरिसिया जगदेव गांव में बिजली के करंट लगने से तीन युवक झुलसे.वहीं एक युवक की मौत हो गई. दो घायल युवकों को परिजनों द्वारा उपचार हेतुआनन फानन में मढौरा के निजी अस्पताल ले जाया गया.घटना गुरुवार की संध्या चार बजे की बतायी जाती है.मृतक युवक झरोखा राय का 26 वर्षीय पुत्र अमरनाथ यादव बताया जाता है. वही घायलों में हरेराम राय व श्याम कुमार का नाम शामिल है. घटना के सम्बंध में परिजनों का कहना है कि घर के पिछे खेत मे शौच के लिएअमरनाथ यादव जा रहा था तभी उसका पैर बिजली की गिरी हुई तार को छु गयी जिसे देख उसका भाई ने अपने भाई को तार में सटे देख बचाने की कोशिश करने लगा जिससे दोनों भी बिजली तार से झुलस कर बुरी तरह घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. आस पास के सैकड़ो लोग एकत्र हो गए. इधर सूचना पाकर स्थानीय थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मौके पर पहुँच घटना का संज्ञान लिया शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया.