मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के पास बाइक सवार युवक को अनियंत्रित ट्रक टक्कर मार फरार हो गया। बाइक सवार गढ़े में चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी भदई राय का 25 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र राय के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार कर सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घायल दिल्ली में ठेकेदार का काम करता है उसी में बाइक से मजदूर से सम्पर्क करने गया था वही से वापस आने के दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।