बनने के महज 2 दिन बाद ही टूटने लगा एकमा मांझी रोड, आगे भगवान ही मालिक हैं
विनीत कुमार, एकमा
      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को ले जिस आनन फानन में अधिकारी व ठीकेदार विकास कार्यों की खाना पूर्ति कर रहे हैं, यह सड़क उसकी एक बानगी है।

टूटने लगा है एकमा मांझी रोड


जी हाँ !! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा आगमन को ले एकमा मांझी रोड को चकाचक किया गया है। वो भी ऐसा चकाचक कि आगे चकाचक और पीछे सफाचट।

तस्वीर में सब कुछ दिख रहा साफ साफ


       रविवार की संध्या से लेकर देर रात्रि तक एकमा मांझी सड़क को पिच किया गया। इस सड़क का पिच किस पैमाने पर हुआ है वो तो भगवान जाने मगर जो सड़क जूतों के सोल लगने से उखड जाए वो भारी भरकम ट्रक का भार कितने दिनों तक सह पाएगी कहना मुश्किल है।

काले घेरे में देखिए कैसे टूट रही है सड़क


         एकमा मांझी मुख्य मार्ग अपने निर्माण कार्य के दूसरे दिन ही भरभरा रहा है। जामा मस्जिद के निकट गिट्टी व अलकतरा छोड़िए, जर्जर सड़क दिखने लगा है। ये नजारा महज 1 किलोमीटर से भी कम के इस सड़क में आपको कई जगह दिख जाएगा।
    बहरहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है अब मुख्यमंत्री 18 को सारण आएंगे। अब यह देखना मजेदार होगा कि ये सड़क 18 तक बचती है या फिर पुनः अपने पुराने रंग में लौट जाती है।
वैसे एकमावासी भी अब कहने लगे हैं कि इस सड़क का तो भगवान ही मालिक हैं।