
मांझी। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर मांझी थाना पुलिस के सौजन्य से दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को खेले गए बॉलीबॉल के फाइनल मैच में इनई की टीम ने मुकरेडा की टीम को तथा मांझी की टीम ने मझनपुरा की टीम को पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। पांच तथा तीन सेटों में खेले गए मैच का विधिवत उदघाटन मांझी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने किया। विजेता तथा उप विजेता टीमों को थानाध्यक्ष ने कप प्रदान कर सम्मानित किया।। इस अवसर अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा खिलाड़ियों को अंगवस्त्र तथा मेडल आदि से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में खेल को सामाजिक समरसता तथा शारीरिक सबलता का परिचायक बताया। मौके पर पूर्व मुखिया अख्तर अली उमाशंकर ओझा मनीष कुमार सिंह जय प्रकाश महतो अरविंद सिंह मंटू सिंह उमेश गिरी रवींद्र सिंह तथा एएसआई गयूर अली असद शिवनाथ राम जयराम सिंह राम कुमार रंजन मुन्ना कुमार संजय कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। संचालन गुड्डू शुक्ला ने किया।




Recent Comments