अज्ञात वाहन के ठोकर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

मढौरा/ सारण. अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर मारने की वजह से प्रशांत सिक्योरिटी गार्ड राम कुमार सिंह की मृत्यु हो गई. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र उसकी निवासी रीतेश कुमार द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि राम कुमार सिंह छपरा में प्रशांत सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे. एसबीआई का कैश भान से ड्यूटी कर अपनी बाईक से घर लौट रहे थे कि रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से काफी जख्मी हो गये. स्थानीय नगरा पीएचसी में ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई.