Θ बेतिया -भारतीय आजाद मंच द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
आज दिनांक 31 अगस्त 2020 को हजारीमल धर्मशाला स्थित जिला कार्यालय में संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय आजाद मंच के द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय आजाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश दुबे ने कहा कि संगठन के निर्देश पर राज्य भर में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता संगठन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेवा कार्यों को लेकर लोगों तक पहुंचेंगे तथा लोगों को जागरूक कर संगठन से सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे।श्री दुबे ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मंच के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिला कर संगठन से जोड़े। तभी जिला में संगठन मजबूत होगा और पार्टी का अभियान सही मायने में सफल होगा।वही जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि एक बार फिर से संग़ठन सदस्यता अभियान चलाने जा रही है इस बार के अभियान में पिछली बार से 20% ज्यादा संगठन के सदस्य बनाने का लक्ष्य है यह अभियान पूरे जिले में 15 सितंबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा उन्होंने बताया कि जिले के सभी नगरों तथा प्रखंडों में मंच के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे। मंच के जिला संयोजक पीयूष भवसागर ने कहां की वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को देखते हुए भारतीय आजाद मंच पूरे जिले में 2020-21 में ऑफलाइन सदस्यता अभियान के साथ साथ ऑनलाइन सदस्यता महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत जिले में पाँच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।




Recent Comments