
जनादेश/अमनौर।अमनौर,मकेर सहित अन्य प्रखंडों में हुई संदिग्ध मौत के मामले में सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर पांच सदस्यीय कमेटी मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया. रविवार को अमनौर व मकेर पहुंचे पांच सदस्यीय कमेटी जिसमें प्रदेश कार्य समिति सदस्य निरंजन शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह,जिलामहामंत्री अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह और संजीव कुमार ने मृतक के परिजन से मिलकर घटना को लेकर जानकारी प्राप्त किया. वहीं सांत्वना दिया. इस दौरान सांसद राजीव प्रताप रूडी से फोन पर सभी के परिजनों से बात कराया .जहां श्री रूडी ने परिजनों से कहा कि आप लोग को न्याय जरूर मिलेगा और दोषी को कड़ी सजा होगी .इस मौके पर राकेश सिंह ने कहा कि हम सभी लोग सरकार ने अनुरोध करेगे की दोषी को चिन्हित कर कड़ी सजा हो और उसके चल अचल संपत्ति को बेचकर पीड़ित परिवार को मदद किया जाना चाहिए .जिससे पीड़ित परिवार को मदद मिल सके. अमनौर प्रखण्ड के अमनौर हरनारायण गांव निवासी सम्मत महतो,एवम मकेर प्रखंड के तारा अमनौर निवासी सूरज बैठा पिता मुद्रिका बैठा जो की असाम राइफल में कार्यरत हैं उनका एक ही पुत्र था,नरसिहभानपुर निवासी रामनाथ राय,परमानंद छपरा निवासी मिथलेश सिंह पिता गुंजन सिंह, बसतपुर बंगला निवासी मोहम्मद ईशा, अमनौर हरनारायण निवासी बीरेंद्र ठाकुर के घर जाकर पीड़ित के परिजन से मिलकर सांत्वना दिया,इस दौरान साथ में अरविन्द गुप्ता ,सहित अनेक लोग उपस्थित थे




Recent Comments