
मढ़ौरा एसडीओ व डीएसपी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस ने देशी शराब बिक्री को लेकर की गहन छापेमारी
मढ़ौरा(सारण)। रविवार को स्थानीय एसडीओ योगेंद्र कुमार और डीएसपी इंद्रजीत कुमार बैठा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल ने नट बस्ती में सघन छापेमारी के साथ घर घर की तलाशी ली। जिसमें कई जगहों पर मिट्टी में नीचे दबा कर रखे अर्ध निर्मित देशी शराब को विनष्ट किया गया।वही बोतलों में रखे कच्चे स्प्रीट भी बरामद हुआ है।कार्रवाई को दौरान देशी शराब बिक्री के लिए बदनाम नट बस्ती में एसडीओ योगेंद्र कुमार ने बस्ती में सघन तलाशी अभियान चलाया ।जिसमें कई घरों को छोड़कर फरार हो गए थे।जबकि मुहल्ले में केवल महिलाएं ही थी।एसडीओ बस्ती के महिलाओं को शराब कानून की जानकारी देते हुए हिदायत दी और कहा कि जिसके घर से शराब की बरामदगी होगी, उस घर के पुरुष और महिला दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी और घर को नीलाम कर दिया जाएगा।इसलिये घर के पुरूषों को भी समझना ,नहीं तो शराब मामलें में संलिप्तता पाए जाने पर किसी को बख्सा नहीं जाएगा।इसी दौरान बस्ती के एक दिव्यांग को ठंड से कांपते देख एसडीओ ने मानवीय संवेदना जताते हुए उसे कंबल मंगाकर दिया।इस दौरान एसडीओ योगेंद्र कुमार और मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने संयुक्त रूप से बताया कि शराब को लेकर बीती रात से सघन छापेमारी व तलाशी चल रही है।जिसमें बीती रात सेमारहिया और पकहा गांव से एक महिला समेत तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।
रविवार की संध्या ही मढ़ौरा बाजार से सटे बिनटोली मुहल्ले से शराब की संलिप्तता के आरोप में एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में एक महिला शराब धंधेबाज समेत तीन को गिरफ्तार कर उनके भूमिका के सत्यापन की जा रही थी।




Recent Comments