अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत

मढ़ौरा(सारण)। मंगलवार की की सुबह थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत के खालिसपुर निवासी ओम किशोर साह के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार साह की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर मार देने सो हो गई।बताया जा रहा है कि की मृतक युवक साइकिल से अपने घर लौट रहा था कि गौरा-नगरा रोड में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी।,जिसको गौरा ओपी की पुलिस ने उठाकर नगरा पीएचसी पहुंचाया।जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी होने पर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।