
मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष बने पेंटर सिंह
मढ़ौरा(सारण) ।
नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर के अध्यक्ष बने राजीव कुमार सिंह उर्फ पेंटर सिंह । बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन द्वारा ज्ञापांक -30, दिनांक 5 अप्रैल 21 से संशोधित अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दीी गयी है । बता दे कि गढ़देवी मंदिर मढ़ौरा, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अन्तगर्त एक सार्वजनिक धार्मिक न्यास है जिसका निबंधन संख्या 4424 है । न्यास की सम्पतियों की सुरक्षा, सम्यक संचालन एवं विकास के लिए पर्षदीय अधिसूचना 1610 दिनांक 8 जुलाई 2017 द्वारा एक न्यास समिति का गठन किया गया था ।
पूर्व में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष रहे रंजन सिंह का पिछले साल जुलाई में कोरोना के कारण मृत्यु हो गयी थी । तब से न्यास समिति के अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था । अध्यक्ष के रिक्त पद को लेकर मंदिर न्यास समिति ने 27 अगस्त 21 को बैठक कर राजीव कुमार उर्फ पेंटर सिंह पिता मदन सिंह के नाम का प्रस्ताव बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद को भेजा था । उक्त प्रस्ताव के आलोक में पर्षद ने मां गढ़देवी मंदिर न्यास समिति के रिक्त अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार सिंह उर्फ पेंटर सिंह को एक वर्ष के लिए नियुक्त किया है ।
किराया निर्धारण के लिए दुकानदारों की मांगी सूची
गढ़देवी मंदिर प्रांगण में दुकानदारों के कब्जे की भूमि का माप, दुकानदारों का नाम पता की सूची बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने मांगी है । इससे सम्बंधित निर्देश समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, अंचल सीओ, थानाध्यक्ष को देते हुए इसकी जानकारी शीध्र उपलब्ध कराने को कहा है । ताकी दुकानदारों के किराये की राशि का निर्धारण किया जा सके ।




Recent Comments