सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 19 भरपुरा ब्रह्मा स्थान स्थित एक खेत में भीख मांग कर खाने वाले 60 वर्षीय करीब एक बृद्ध का शव सोनपुर पुलिस ने शुक्रवार के दिन बरामद कर लिया । इस घटना के विषय में भरपुरा ब्रमस्थान के पास आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन खराब था और वह भरपुरा nh19 के आसपास के लोगों से भीख मांग कर खाना खाता था । मृतक भिखारी का क्या नाम था ,कहां घर था ,यह भी किसी की जानकारी नहीं है। भीख मांगने वाले वृद्ध की मौत की खबर की सूचना 112 नंबर पर डायल कर लोगों ने इसकी जानकारी दी , जहां 112 नंबर की पुलिस पहुंचकर इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सोनपुर पुलिस की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है ।