इस मुल्क में संप्रदायिक ताकतों का राज है, देश व संविधान खतरे में है –वृषण सिंह पटेल

सोनपुर । अनुमंडल स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम सोनपुर गजग्राह चौक स्थित वैंकट गार्डेन में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वृषण सिंह पटेल,पूर्व मंत्री बिहार एवं सोनपुर विधायक डॉ• रामानुज प्रसाद, परसा विधायक छोटेलाल राय, सुरेंद्र राम श्रम संसाधन मंत्री बिहार राजा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राय सहित राजद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सभी अतिथियों के आगमन पर फूल मालाओं से उन्हें भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील राय जिला अध्यक्ष, राजद तथा कार्यक्रम का संचालन दरोगा राम ने किया। इस अवसर पर वृषण सिंह पटेल ने कहा कि इस मुल्क में संप्रदायिक ताकतों का राज है और बिहार प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता की सरकार है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अम्बेडकर, गांधी और लोहिया के विचारों से अपने कार्यकर्ताओं को लैश कराना है । यह मुल्क व संविधान खतरे में है , इसे बचाने की जरूरत है । उक्त कार्यक्रम में डॉ• रामानुज प्रसाद ने कहा कि अम्बेडकर के संविधान से देश चलेगा ना कि मनुस्मृति से। अम्बेडकर के सिद्धांत को अपनाकर ही समाज में जातिवाद खत्म किया जा सकता है। जिससे समाज में समानता और स्वतंत्रता लाया जा सकता है। वहीं राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि बिहार में चल रही नीतीश कुमार के सरकार को भाजपा के लोग साजिश रच कर गलत अफवाह फैला कर लोगों को गुमराह कर रहा है । आने वाले लोकसभा और विधानसभा में इसका जवाब जरूर मिलेगा । बिहार नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार लगातार आगे बढ़ रही है । उक्त कार्यक्रम में सुरेंद्र राम, मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, छोटेलाल राय,विधायक परसा, सिपाही महतो एवं जिला अध्यक्ष सुनील राय ने संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कुमार यादव,साधु यादव, बिंदेश्वरी पासवान, प्रखंड अध्यक्ष दिघवारा, बैधनाथ महतो प्रखंड अध्यक्ष सोनपुर ,शंभू प्रसाद चौरसिया,हरिचरण महतो, रंजीत हाजरा, राजकुमार राय,सतीश राय, लगनदेव राय ,मोहन साह, मोहम्मद मेहंदी आलम ,हरेंद्र कुमार ,उदय राय , शंकर राय रंजीत हाजरा, चंदन ओवरराय ,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।