👉स्वतंत्रता की 72 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीवान ब्लड डोनर क्लब ने सीवान जिला स्वर्णकार संघ व दी सक्सेस मिरर कोचिंग सेंटर के सहयोग से शहर के दो स्थानों पर आयोजित किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 👈

🔴आजादी की 72 वीं वर्षगांठ सीवान के युवाओं ने स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना रक्तदान कर के मनाया । इस वर्ष सीवान के युवाओं ने अपना रक्तदान कर के देश के आजादी दिलाने वाले शहीदों श्रद्धापूर्वक याद किया ।

गौरतलब हो कि स्वतंत्रता दिवस समारोह 2018 के अवसर पर सीवान की प्रसिद्ध स्वयंसेवी संगठन प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट की इकाई सीवान ब्लड डोनर क्लब( एसबीडीसी ) के तत्वावधान में शहर के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक व महादेवा रोड स्थित दी सक्सेस मिरर कोचिंग सेंटर में अलग – अलग दो रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।





सीवान सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर सीवान जिला स्वर्णकार संघ के सहयोग से आयोजित हुआ । शिविर का उद्घाटन नगर पार्षद रंजना श्रीवास्तव, सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह व एसबीडीसी के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर नगर पार्षद रंजना श्रीवास्तव, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, संतोष चौहान, हबिबुल्लाह साह,मोहम्मद अजमल,सोहन कुमार, रितेश प्रताप वर्मा,शक्ति कुमार, कन्हैया कुमार, युवराज कुमार, अभिमन्यु सोनी,विजय कुमार सोनी,उमेश कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार पाण्डेय, सर्वजीत सिंह, अभिषेक कुमार दीपक कुमार, सुनील कुमार, राजा बाबू, अमित कुमार, सुनील कुमार व शशि मोहन सोनी सहित दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया । वहीं शहर के महादेवा रोड स्थित दी सक्सेस मिरर कोचिंग सेंटर के सहयोग से आयोजित दूसरे रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता व एसबीडीसी के संयोजक नीलेश वर्मा नील से संयुक्त रूप से किया । इस मौके पर सुमित कुमार, शुभम कुमार, आशीष कुमार, नीरज गुप्ता, अनुराधा कुमारी, सुबोध कुमार, प्रताप कुमार, विनय प्रकाश, राज कुमार पटेल, अभिषेक कुमार सिंह, रिधेश कुमार, रितेश रंजन कुशवाहा, चांदनी वर्मा,शैलेन्द्र कुमार प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर के शहीदों को श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर एसबीडीसी के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन दोनों रक्तदान शिविर के माध्यम से एसबीडीसी ने सीवान के सरकारी ब्लड बैंक को कुल 55 युनिट रक्तदान किया हैं । उन्होंने बताया कि इन दोनों शिविर को आयोजित करने में सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला स्वर्णकार संघ के सभी सदस्य व दी सक्सेस मिरर कोचिंग सेंटर के सभी शिक्षक व छात्रों के सहयोग के साथ-साथ सीवान ब्लड डोनर क्लब के मीडिया प्रभारी नवीन सिंह परमार, संदीप तुलस्यान ,अमित सोनी,पंकज गुप्ता ,धर्मेंद्र पर्वत, नीलेश वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव ,पुनीत कुमार, अक्षत नील,डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, राजेश प्रसाद जैसे कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।




Recent Comments