अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना चार लाख के गहने सहित एक लाख रुपये नगदी उड़ायी, पुलिस मामले की कर रही है जांच

अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव में शनिवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुस आलमारी का ताला तोड़ लाखों के स्वर्ण आभूषण व नगदी की चोरी कर फरार हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है गृहस्वामी जलंधर शर्मा अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल एक शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे. वहीं उनके घर में उनके पुत्र व पुत्रवधू रात में खाना खाकर सो गये. जहां देर रात अज्ञात चोरों ने उक्त घर के छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर गए. और घर के दो कमरों के ताला व छीटकिनी तोड़ कमरे में घुस गए और आलमारी को तोड उसमें रखे लगभग चार लाख रुपये की स्वर्ण आभूषण व एक लाख रुपये नगदी सहित किमती कपड़े चोरी कर लिये गये. अहले सुबह जब उनके पुतोहु जगी तो देखो की बगल के कमरे का दरवाजा खुला है. कमरे के अंदर गयी तो उसके होश उड़ गए. आलमिरा का दरवाजा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था.

जिसकी सूचना मिलने के बाद जलंधर शर्मा अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे जहां चोरी की इस घटना के बाद फुट फुट कर रोने लगी. घटना की सूचना के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया. इसको लेकर गृहस्वामी जलंधर शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. अमनौर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही इसमें शामिल चोरों को गिरफ्त में लिया जायेगा.




Recent Comments