
सोनपुर। ऑल इंडिया जन आंदोलन के बैनर तले सहारा इंडिया के निवेशकों और कार्यकर्ताओं के साथ सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत के गंगाजल मिडिल स्कूल के प्रांगण में शनिवार के बैठक हुई । इस बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया जन आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ,उपाध्यक्ष नवल चौरसिया ,सारण जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ,विमल चौरसिया ,अशोक यादव ,सतीश कुमार, रत्नेश कुमार ,सुरेश सिंह,संजीत कुमार ,धर्मवीर ,जयप्रकाश राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित होकर बैठक में यह निर्णय लिया कि सहारा इंडिया में जमा की गई राशि को निवेशकों का पैसा का भुगतान कैसे हो । निवेशकों व कार्यकर्ताओं द्वारा 1-1 रुपए एकत्रित कर सहारा इंडिया के विभिन्न स्कीमों में जमा की थी और उसकी मैच्युरिटी पूर्ण होने के बाद भी सहारा इंडिया के द्वारा भुगतान नहीं की जा रही है जिससे निवेशकों को सपने जो सँजोगे हुए था उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया है और इस गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के अलावा न्यायालय तक गुहार लगाई है लेकिन अभी तक उन निवेशकों की भुगतान नहीं हुई है और सहारा इंडिया बार-बार प्रलोभन देकर जमा कर्ताओं के पैसा को दूसरे फंड में जमा कर उस फंड में भी समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद पैसा की भुगतान नहीं की जा रही है । जिससे निवेशकों की आर्थिक स्थिति वद से बदतर हो गया है। इतना ही नहीं सहारा इंडिया के अभिकर्ताओं की भी पैसा सहारा में जमा हुआ है जिससे निवेशकों के साथ-साथ अभी कर्ताओं का पैसा के अलावा भी उनकी कमाई की राशि भी नहीं मिल रही है। जिससे उनके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है । इस गंभीर समस्याओं को देखते हुए सहारा इंडिया के द्वारा परिपक्वता राशि पूर्ण होने के बाद नहीं भुगतान के लेकर यह निर्णय लिया गया है कि अगर सहारा इंडिया निवेशकों का पैसा या कार्यकर्ताओं का पैसा भुगतान समय अवधि में नहीं करती है तो जन आंदोलन तेज करते हुए पूरे बिहार के निवेशक व सहराइण्डिया में कार्यरत कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान में एकजुट होकर बिहार सरकार व सहारा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ जन आंदोलन करने की रणनीति पर भी बैठक में चर्चा किया ।




Recent Comments