अज्ञात अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी को गोली मारकर किया घायल,पीएमसीएच रेफर

छपरा।तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रहे मुखिया प्रत्याशी लोकनाथ यादव उर्फ सोनू यादव को अज्ञात अपराधियों ने शामपुर गांव में सारणतटबन्ध पर गोली मारकर घायल कर दिया है।घायल मुखिया प्रत्याशी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। गंभीरावस्था को देखते हुए चिकित्सको ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी अपने समर्थकों को रात्रि में सगुनी गांव में छोड़ कर घर वापस आ रहे थे।जिसमे घायल मुखिया प्रत्याशी के भगिना बाइक से आगे चल रहा था।उसके पीछे मुखिया प्रत्याशी की बाइक थी।जैसे ही दोनों प्राथमिक विद्यालय शामपुर पहुचे की पहले से सारण तटबन्ध पर अपाची सवार दो अपराधियो ने मुखिया प्रत्याशी को कमर के ऊपर पेट मे गोली मार दिया।जिसमें मुखिया प्रत्याशी गम्भीर रूप से घायल हो गए।।घटना की जानकारी सुबह में समर्थकों को लगते ही उनके घर पर भीड़ लग गई।घर पर परिजनों में बहनो का रो रो कर बुरा हाल है।घायल की बहन पुतुल देवी ने बताया की क्षेत्र में मेरे भाई के लोकप्रियता को देखकर विरोधी घबरा गए है।जिसको लेकर मेरे भाई के साथ इसतरह की घटना को अंजाम दिया गया है।बता दे घायल लोकनाथ यादव उर्फ सोनू यादव के पिता जवाहर राय को 1999 में अज्ञात अपराधियो ने गला रेतकर हत्या कर दिया था।2001 में हुई पंचायत चुनाव में घायल के माता सरस्वती देवी ने पंचायत चुनाव जीत कर मुखिया बनी।उनकी मृत्यु 2018 में होने के बाद पुत्र सोनू कुमार यादव पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ रहे है।