मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष पद को लेकर नवनिर्वाचित सपंच दो गुट में विभाजित रहे । रविवार को प्रखंड के सलिमापुर और टेहटी में अलग अलग गुट की बैठक में दोनों तरफ से दो अध्यक्ष चुनेने गए । सलिमापुर में आयोजित बैठक में निवर्तमान सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष राय को फिर से दूसरी बार सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया । वही प्रखंड के टेहटी में अयोजित दूसरी बैठक में शिल्हौड़ी पंचायत की सरपंच बिन्दु देवी को प्रखंड सरपंच संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया । प्रखंड सरपंच संघ के लिए बने दो गुट और दोनों गुट से चुनाव को लेकर पुरे दिन प्रखंड की राजनीत गरमाती रही । दोनों गुट के तरफ से निर्वाचित सरपंच व उनके प्रतिनिधि को अपने प्रभाव और अपने गुट में लाने का प्रयास चलता रहा । परिणाम हुआ की दोनों गुट में 21 ग्राम कचहरी वाले मढ़ौरा से करीब आधे सरपंच का ही समर्थन प्राप्त हुआ और दोनों गुट से चुने गए प्रखण्ड अध्यक्ष ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा कर दी। संतोष राय गुट से कार्यसमिति में तेजपुरवा धमेंद्र प्रसाद को उपाध्यक्ष , गौरा लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष , नीलम देवी अगहरा को संरक्षक,  रूबी कुमारी ओल्हनपुर को मीडिया प्रभारी, लालपरी देवी अवारी को प्रवक्ता , सुजाता सिन्हा इसरौली को संगठन मंत्री, महासचिव हाकिम हुसैन माधोपुर को गठित कमिटी में प्रतिनिधित्व दिया गया है।वहीं बिंदु देवी गुट से कार्यसमिति में
नौतन सरपंच शाह आलम एव भावलपुर से सरपंच चन्देश्वर सिह को उपाध्यक्ष, हथिसार से सरपंच संजय कुमार सिंह उप सचिव, भुआलपुर सरपंच सुनीता देवी को सचिव, माधोपुर के सरपंच हाकिम हुसैन को प्रवक्ता,  बहुआरापट्टी सरपंच सुखरी ठाकुर कोषाध्यक्ष और मुबारकपुर के सरपंच संजय कुमार मांझी को संयोजक बनाया गया है ।