
पानापुर (सारण)शनिवार को स्थानीय बीआरसी मे नये बीईओ अशोक कुमार सिंह ने योगदान किया।परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ अध्यक्ष के जीतेन्द्र कुमार ने गुलदस्ता देकर नये बीईओ का स्वागत किया।इस मौके पर संघ के सचिव नवल किशोर राय, बीआरपी कान्ता राम,रमेश सिंह, संकुल समन्वयक रमेश कुमार मिश्र, अफसर अली ,संतोष कुमार, संतोष सिंह, राजेश मांझी,मनोज पाण्डेय,आलोक सिंह, धनंजय सिंह,संजय राय,जीतेन्द्र स्वामी,भूटा बाबा सहित दर्जनो शिक्षक उपस्थित थे।सभी उपस्थित शिक्षको से बीईओ श्री सिंह ने कहा कि शिक्षको से तालमेल स्थापित कर समसमय सभी कार्यो का निष्पादन पहली प्राथमिकता होगी।जिसकी शुरूआत उन्होने शिक्षको के वेतन पर हस्ताक्षर करके किया।इससे पूर्व श्री सिंह समस्तीपुर मे बुनियादी विद्यालय मे प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।तथा उससे पहले श्री सिंह पाॅच वर्षो तक बीईओ के पद पर कार्य कर चुके है।




Recent Comments