
रंजीत को मैन आफ द मैच व टुजी को मिला मैन आफ द सिरिज का खिताब
खिलाड़ीयों के लिये खेल मैदान जरुरी— संगम बाबा
इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के अगौथर सुन्दर खेल मैदान में आयोजित T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट मैच का फाईनल मुकाबला मसाहाँ और महुली टीम के बीच खेला गया । वहीं इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और दोनों टीमों के खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई । वहीं 16 ओवरों के खेल में टास जीतकर मसाहाँ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 7 विकेट के नुकसान पर 16 ओवरों में 195 रनों का स्कोर खङा किया । जवाबी पारी खेलने उतरी महुली की टीम 7 विकेट खोकर 16 ओवरों में 191 रन हीं बना पाई और 4 रनों से मसाहाँ की टीम ने मैच को जीत कर कप पर कब्जा जमा लिया । मैन आफ द मैच मसाहाँ टीम के रंजीत को और मैन आफ द सिरिज महुली टीम के टुजी को मिला । वहीं मुखिया संगम बाबा ने अपने सम्बोधन में कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ीयों के लिये खेल मैदान की कमी है और खिलाड़ीयों को आगे बढाना है तो जनप्रतिनिधियों को पहल कर खेल मैदान की भी समुचित व्यवस्था करनी होगी ।आयोजक पंचायत समिति सदस्य राजाराम सिंह, धिनोज कुमार, रोहित सिंह, दिलशाद और एम्पायर टिन्कू अंसारी व सन्नी एवं कमेन्टेटर आकाश थे ।




Recent Comments