दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। जिला नियोजनालय पश्चिमी चंपारण बेतिया के प्रांगण में 31 अगस्त 2019 को जॉब कैंप का आयोजन किया गया है। जॉब कैंप 31 अगस्त को 11:00 बजे पूर्वाहन से 4:00 अपराहन तक संचालित होना सुनिश्चित किया गया है। जॉब कैंप में आवेदक सीधे नियोजक से जॉब से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन व बायोडाटा जमा कर सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी मो तौसीफ क्याम द्वारा बताया गया है कि जिला नियोजनालय के प्रांगण में आयोजित जॉब कैंप में युवाओं के लिए नियोजक एसबीटी (श्रिंजल बायो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद हेतु सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। उक्त रिक्त पदों की कुल संख्या 40- 50 है। इस पद हेतु शैक्षणिक योग्यता इंटर एवं स्नातक होना अनिवार्य है। तौसीफ क्याम द्वारा बेरोजगार युवकों को आह्वान किया गया है कि वह 31 अगस्त को जिला नियोजनालय में निर्धारित जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करें।




Recent Comments