छपरा।सारण प्रमंडल के सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढा बजार पर आगामी 03 मार्च को होने वाले फागु पांडेय महोत्सव में छपरा के शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत के कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरंगे।
महोत्सव से जुड़ी समिति के अनुसार प्रसिद्ध कलाकारों के स्वीकृति देने वाले कलाकारों में प्रसिद्ध संगीतज्ञ पं. रामप्रकाश मिश्रा, पूनम शर्मा (प्रख्यातभोजपुरीगायिका), देवकुमार singh(आरा), उदयनरायण सिंह, श्रीमती अल्पना मिश्रा ( भजनसुधा), सुश्री अनुषा आचार्य, सुदामा सिंह, राजू मिश्रा, शिल्पी मिश्रा, बक्शी विकास जी, ( कथक नृत्य), रामेश्वर गोप, स्वाति मिश्रा पप्पू कुमार दुबे उर्फ पप्पू जी ( तबला वादक),राजन सिंह,,( म्यूजिक ग्रुप), तथा अन्य क्षेत्रीय कलाकार कलाकार शामिल हैं।आयोजन समिति में मुख्य रूप से, चंद्रभूषण दुबे, प्रभात रंजन द्विवेदी, गोल्डन शाही, अजय पाण्डेय, कमलेश तिवारी, पुट्टु शाही, जितेन्द्र पांडेय, मनन गिरि मधुकर, शत्रुघ्न चौरसिया, भिखम महतो, उमेश शाही मुखिया, राजनरायण प्रसाद, राजन शाही शिक्षक, धर्मेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, तेजबहादुर प्रसाद,प्रभु शाही आदि समाजसेवियों के नेतृत्व में महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है।