मांझी। दीपावली के अवसर पर मझनपुरा गांव स्थित सती माता मंदिर परिसर पहुंचकर सिवान के पपौर निवासी परिजनों ने पूजा अर्चना की तथा दीपोत्सव मनाया। सती माता के परिजन सेना के रिटायर्ड ऑफिसर ललन तिवारी ने बताया कि उन्होंने देवी माता से अखंड भारत का सपना पूरा करने की मन्नत की। उन्होंने चीन और पाकिस्तान के खिलाफ पीएम मोदी द्वारा की जा रही कारवाई की सराहना की। मौके पर संत टाटम्बरी बाबा आदि भी मौजूद थे।