अमनौर।आपसी विवाद को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दो पक्षों में हुई जमकर हंगामा से अफरातफरी मच गयी. मगंलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा शुरू हो गया. हगांमा देख प्रखंड मुख्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई. दोनों पक्ष आपस में एक दुसरे से भिड़ते प्रखंड मुख्यालय के बाहर आ गये जहां जमकर हुई मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है. इसमें घायल लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया.  मामला तरवार पंचायत से जूड़ी है. जहां मुखिया प्रतिनिधि पंकज राय व अन्य लोगों की घायल होने की बात बताये जा रहे है. इधर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिला है. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.