Θ बेतिया – *ससमय वेतन भुगतान कराने व अन्य समस्याओं को लेकर TSUNSS गोपगुट पo चo का प्रतिनिधि मंडल मिला जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बैंक ARO से*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
विभाग एवं बैंक की उदासीनता व शिथिलता के कारण शिक्षकों को ससमय वेतन नहीं मिलने से नाराज TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण का प्रतिनिधि मंडल जिला महासचिव राजेश कुमार राय के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय तथा शाखा प्रबंधक से मिल भुगतान में होने वाले अनावश्यक विलम्ब के कारण शिक्षकों को होने वाले विभिन्न प्रकार के समस्याओं (शारीरिक आर्थिक व मानसिक समस्या) से अवगत कराया एवं उचित पहल हेतू ज्ञापन दिया। संघ के हवाले से उक्त जानकारी संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी। आगे बताया कि प्रतिनिधि मंडल द्वारा सम्बंधित पदाधिकारीगण को यह भी उल्लेखित कर अवगत कराया गया कि यदि आगमी आवंटित वेतन भुगतान के लिए हमारी (शिक्षकों की) समस्या को ध्यान में रखते हुए उसके समाधान की दिशा में उचित पहल के साथ आवश्यक व अपेक्षित कार्रवाई, ससमय भुगतान आदि नहीं हुई तो संघ जिलाधिकारी महोदय से मिल अग्रेत्तर कार्रवाई की पुरजोर माँग करने हेतू बाध्यकारी होगा। प्रतिनिधि मंडल में महासचिव राजेश कुमार राय के साथ जिला सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी, अनुप कुमार, धर्मेद्र शर्मा भट्ट व लालू मिश्रा संघीय प्रतिनिधि सहित शिक्षक शामिल रहें।