मांझी के युवक की राजस्थान के जोधपुर में सड़क दुर्घटना में मौत , शव पहुंचते कोहराम

मांझी(सारण):गुरुवार की देर शाम राजस्थान के जोधपुर स्टील फैक्ट्री में कार्यरत व प्रखंड के माड़ीपुर कला निवासी लालबहादुर सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह की पिकअप से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना तब हुई जब वह ड्यूटी से क्वार्टर साइकिल से वापस आ रहा था।
परिवार बेसहारा हो गया यह कहकर घरवाले बेसुध हो रहे थे।
मृतक तीन बहन व दो भाइयों में सबसे बड़ा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। दोनो भाई व एक बहन अभी कुवांरे हैं। मृतक का छोटा भाई व उसकी माता दिब्यानग हैं।पिता दरवाजे पर रखी गुमटी में दुकान चलाते है।शाम को स्थानीय श्मसान घाट पर दाह संस्कार में मुखिया पति उदय शंकर सिंह बीडीसी पति पुरुषोत्तम पाण्डेय जदयू नेता पिंटू ओझा दलन सिंह श्याम बिहारी शुक्ल सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुखाग्नि पिता लालबहादुर सिंह ने दी।