Θ बेतिया – नीतीश सरकार अपना रही तानाशाही रवैया:- आज़ाद मंच

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
आज दिनांक 28 जनवरी 2021 को शहर के सोआ बाबू चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला राष्ट्रीय आजाद मंच के द्वारा फूंका गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अभिषेक भारती ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सरकार जनता से आलोचना का अधिकार छीनने का फरमान लेकर आई है यह लोकतंत्र के खिलाफ है लोकतंत्र में जनता को अपनी बात रखने की संपूर्ण आजादी है।परंतु सत्ताधारी सरकार के खिलाफ आवाज उठाना भला बिहार में अपराध कैसे हो सकता है ? परंतु नीतीश कुमार राज्य में तानाशाह चलाना चाहते हैं जिससे उनके गलत नीतियों का विरोध भी जानता नहीं कर सके।

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ उठने वाले हर आवाज को सरकार दबाना चाह रही है इस सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र लहूलुहान हो रहा है,जनता के वोट से सरकार बनती है और फिर उनसे ही विकास खोजने की हक को छीनने की कोशिश की जा रही है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार ने कहा कि सरकार के हिटलर शाही रवैया से जनता में भारी आक्रोश है ,जनहित में लोकतंत्र के खातिर सरकार को अपनी जनविरोधी फरमान वापस ले लेना चाहिए अगर वापस नहीं लिया गया तो सड़क से सदन तक चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय आजाद मंच आंदोलन चलाएगा। कार्यक्रम में ज़िला सचिव नितेश सिंह,राजीव कुमार,अभिषेक गुप्ता,रवि कुशवाहा,विकास आर्य,शुभम श्रीवास्तव,सागर झा,शशि कुमार,निखिल,रूपेश कुमार सहित दर्जनो मौजूद रहें।




Recent Comments