बैंक के शाखा प्रबंधक पर दलित महिला ने लगाई दुर्व्यवहार का आरोप
#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सहाजितपुर स्थित एक बैंक मैनेजर पर दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। जिसको लेकर महिला द्वारा थाने में आवेदन देकर मैनेजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जिस लिखित आवेदन में मानोपाली गांव निवासी चांदमोती कुंवर द्वारा बताया गया है। पीड़ित का पुत्र पिछले कई वर्षों से सहाजितपुर स्टेट बैंक में साफ सफाई का काम करता था। जिसको बैंक मैनेजर सरोज कुमार यादव द्वारा काम से निकाल दिया गया। जिसकी जानकारी लेने पीड़ित महिला जब बैंक मैनेजर के आवास पर पहुंची तो मैनेजर के द्वारा दलित महिला को धक्का देकर गिरा दिया गया। जिससे उक्त दलित महिला बेपर्द हो गई। जिसके बाद मैनेजर द्वारा महिला के साथ जाती सूचक शब्दों के साथ गाली गलौज किया गया है। घटना के बाद महिला द्वारा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया है। इलाज के बाद महिला द्वारा थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। जिसके संबंध में बैंक मैनेजर ने बताया कि साफ सफाई कर्मी की बहाली दिल्ली के संस्थान से किया गया है। तथा मुझे उसे निकालने का अधिकार नहीं है। मेरे ऊपर लगाया गया सभी आरोप झूठ व बेबुनियाद है।




Recent Comments