छपरा : प्रतिदिन ऑल इंडिया रोटी बैंक के द्वारा शहर के जरूरतमन्दों के साथ साथ राजेन्द्र स्टेडियम में अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए आ रहे प्रवासियों को भी भोजन दिया जा रहा है ।आज करीब 500 प्रवासियों को भोजन उपलब्ध कराया गया ।प्रतिदिन रोटी बैंक के सेवादारों के द्वारा मिलकर भोजन बनाया जाता है । आपसभी को बताते चलें कि यह सेवा विगत दो वर्ष से छपरा में की जा रही है जिसमें लाचार,बेबस,जरूरतमन्दों को साथ साथ सड़को पर जीवन यापन करने वाले लोग,रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले जरूरतमंद सभी शामिल है।