✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से वरीय संवाददाता अभय शंकर

🌞सीवान : आगामी 21 व 28 जुलाई को शैक्षणिक संस्थानों तथा 22 जुलाई को बूथ स्तर पर विशेष अभियान के तहत 18 से 21 आयु वर्ग के वंचित युवा मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा इस महाअभियान के प्रचार-प्रसार व जन जागृति के लिये गुरुवार को हसनपुरा प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय परिसर में सीडीपीओ बिंदु कुमारी तथा बीसीओ अमरकान्त कुमार के संयुक्त नेतृत्व में प्रखंड अंतर्गत 108 रघुनाथपुर तथा 109 दारौंदा विधानसभा के सभी 99 बीएलओ तथा सेविका, सहायिका की बैठक आयोजित की गई।


बैठक के दौरान पदाधिकारी द्वय द्वारा उपस्थित सेविका-सहायिकाओं से घर-घर जा इस विशेष अभियान के तहत 18 से 21 वर्ष के वंचित युवा मतदाताओ तथा ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओ को मतदाता सूची में जोड़ने की अपील तथा प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया।मौके पर सहायक अब्दुल रहमान अंसारी, विद्यवती देवी, तरन्नुम आरा, प्रमिला देवी, रिंकू कुमारी, पूजा देवी, रिंकू मिश्रा, शिला कुमारी, पूनम देवी सहित दर्जनों सेविका-सहायिका व बीएलओ उपस्थित थे।




Recent Comments