Θ बेतिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों द्वारा चीन के राष्ट्पति का फूंका पुतला एवम चीनी झंडा तथा चायनीज समान भी जलाया

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच गलवान घाटी में दोनों देश की सेनाओं में हिंसक झड़प हो गई. जिसमें भारत के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए. इसी घटना के खिलाफ नगर कार्यकारणी परिषद सदस्य कन्हैया कुमार के नेतृत्व में नरकटियागंज हाई स्कूल चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने चीन के राष्ट्पति का पुतला फूंका एवम चीनी झंडा तथा चायनीज समान भी जलाया.इस मौके पर विद्यार्थी परिषद बिहार के प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि जिस भारत में कारोबार कर चीन ने अपनी जेब भरा है. आज उसी भारत की पीठ पर छुरा घोंपने से बाज नहीं आ रहा है.

साथ ही इस मौके पर उन्होंने यह कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जाएगी जब हम सभी चीनी उत्पादों का पूरी तरह से बहिष्कार कर दें. इसी दौरान उन लोगों ने चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए उसे जलाकर विरोध जताया.नगर मंत्री आशीष ठाकुर ने चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने की मांग चीन को भारत की ताकत का एहसास दिलाने के लिए है.इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और छात्रों ने लोगों से चीनी ऐप का भी इस्तेमाल नहीं करने की अपील की. जिससे चीन को भारतीयों की असली ताकत का अंदाजा हो सके.सभी कार्यकर्ताओं ने लोगो से अपील की कि वे भारत मे बैठे चीनी दलाल के बातो पर ध्यान न दे वे इस समय सेना का मनोबल तोडने का प्रयास कर रहे है. इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता धर्मेश गुप्ता, पुष्पराज भारद्वाज, चौहान,रवि गुप्ता, हैप्पी वर्मा,अंकित श्रीवास्तव, सन्नी गुप्ता,कृष्ण मुरारी,विवेक गुप्ता, कन्हैया कुमार,मणिभूषण झाआदि कार्यकर्ता शामिल थे.