नवादा :निगरानी ने राजस्व कर्मचारी को 90 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा
#रंजीत कुमार रविदास ने रसीद काटने के लिए 90 हजार रूपये की था मांग
#डीएसपी महाराज कनिष्क कुमार के नेतृत्व में नवादा जिले में किया गया रेड
#निगरानी ने राजस्व कर्मचारी को 90 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा
# रंजीत कुमार रविदास ने जमीन मोटेशन के लिए 90 हजार रूपये का किया था मांग
#डीएसपी महाराज कनिष्क कुमार के नेतृत्व में नवादा जिले में किया गया रेड

#रिपोर्ट / सन्नी भगत:
नवादा : लगातार घूस लेते गिरफ्तार होने के बाद भी रिश्वत खोरी का धंधा जोरों पर चल रहा हैं ।
निगरानी के डीएसपी महाराज कनिष्क कुमार ने नवादा जिले के राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार रविदास को 90 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं ।
नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी पृथ्वी सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराया की अकबरपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार रविदास ,रसीद काटने के लिए 1 लाख रूपये ,मोटी रकम मांग रहे हैं ।किसी तरह 90 हजार रूपये पर तय हुआ हैं । निगरानी विभाग ने आरोप का जांच कराया तो मामला सही पाया गया ।इसके बाद डीएसपी महाराज कनिष्क कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया ।
शुक्रवार को गठित निगरानी टीम ने महाराज कनिष्क कुमार के नेतृत्व में नवादा जिले के अकबरपुर बीच बाजार में छापेमारी कर आरोपी राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार रविदास को 90 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया । गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी से पुलिस पूछताछ कर रही हैं की इस भ्रष्टाचार के खेल में और लोग को शामिल नहीं हैं ।मालूम हो की दो दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा ने रिश्वत की मांग किया था जिस निगरानी ने गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था।




Recent Comments