संजय विजित्वर (हाजीपुर)-
वर्चुअल रैली के बाद चुनावी राजनीति तेजी से गरमाने लगी है। जीत की रणनीति बनाई जाने लगी है। नेतृत्व में भी किस-किस तरह की संभावना हो सकती है,इस पर भी चिंतन, मंथन और मंतव्य देना शुरू हो चुका है।इस क्रम में युवा बिहार सेना प्रमुख इंजी० राजकुमार पासवान नेअपने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि “जाप” सुप्रीमो पप्पू यादव संघ और भाजपा के इशारे पर चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने में लगे हैं ।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव वही राजनीति करने में लगे हैं जो एक दशक से चली आ रही है।वे अपने स्वार्थवश और संघ भाजपा के इशारे पर चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की बात कर रहे हैं।
अच्छा होता कि पप्पू यादव अपने पार्टी से ही किसी दलित चेहरा को बिहार के मुख्यमंत्री घोषित किए होते ।
पप्पू यादव खुद मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं तो दलित-अतिपिछड़ा से मुख्यमंत्री कैसे सम्भव हो सकता है ?
पप्पू यादव जी कहीं -न -कहीं परिवारवाद और वंशवाद का बढ़ावा दे रहे हैं।