*GST के मेगा सो में CM नीतीश के बदले विजेंद्र यादव होंगे शामिल*

*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
☀पटना: जीएसटी का समर्थन करने के बाद भी शुक्रवार आधी रात को संसद में होने वाले मेगा शो में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। नीतीश के बदले राज्य सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव संसद में उपस्थित होंगे। पटना में नीतीश ने कहा कि हम तो शुरू से जीएसटी का समर्थन करते रहे हैं। अब तो यह बाकायदा संवैधानिक स्वरूप अख्तियार कर चुका है। इस कानून के लागू होने पर इसका लाभ, बिहार समेत पूरे देश को होगा।
वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बोले- हमने जीएसटी के जिस स्वरूप पर सहमति दी थी, उसे मोदी सरकार ने बदल दिया। बिना पूरी तैयारी के जनता पर थोपा जा रहा है। इवेंट मैनेजमेंट से चलने वाली सरकार, इसे भी जश्न का मौका बना रही है। इसमें उसे शाइनिंग इंडिया नजर रहा है।




Recent Comments