*डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 116वें जन्म दिवस के अवसर महावीरी स्कुल बङहन गोपाल में किया गया पौधारोपण*

*श्रीनारद संवाद सेवा* 
🔸सीवान: जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 116वें जन्म दिवस के अवसर पर महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, बङहन गोपाल के परिसर में भाजपा के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर  सीवान सांसद ओमप्रकाश यादव, सीवान  विधायक व्यासदेव प्रसाद व महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल , भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रो.अभिमन्यु सिंह विशेष रूप से मौजूद रहें. पौधारोपण  कार्यक्रम  की शुरुआत महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर  की बहनों द्वारा स्वागत गान के साथ हुआ.
इस मौके पर भाजपा   महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री पूनम गीरी, सुधीर जायसवाल, प्रदीप कुमार रोज, संजय पाण्डेय, गौतम यादव, धर्मेन्द्र मिश्र, अरविन्द गीरी, नन्द प्रसाद चौहान, छोटे लाल यादव, धनंजय सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, उमेश मल्ल आदि लोग  उपस्थित रहें. भाजपा नेताओं का स्वागत  महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर की अध्यक्षा डॉ सरोज सिंह और प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने किया.