सरकारी हेंडपम्पो की बूंद बूंद पर दबंगो की बपौती

राकेश फौजदार
भरतपुर 16 अप्रैल। एक ओर जहां भरतपुर सम्भाग भीषण गर्मी की चपेट में है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रो में आज भी हैंडपंपों पर दबंगों का कब्जा बना हुआ है जिसके चलते लोग पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। दबंगो के खिलाफ कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। ऐसा ही नजारा उपखण्ड डीग की उपतहसील जनूथर की ग्राम पंचायत दांतलौठी के ग्राम नगला जनूथर में बताया गया है।जिसमें अधिकांश सार्वजनिक हैंडपंपों पर दबंगो ने कई वर्षों से कब्जा जमा रखा बताया। कई बार विभागीय अधिकारियों के नोटिस में आजाने के बाद भी कोई कार्यबाही न होती देख दबंगो के डर से लोगों ने चुप्पी साधी ली है। पंचायत स्तर पर लगने वाले जनसुनवाई शिविर में लिखित रूप से शिकायत भी हुई लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ हांसिल नहीं हुआ।




Recent Comments