*बिजली किल्लतो से निजात के लिए जगह-जगह हुई आंदोलन व अनशन*
#पुष्पराज कुमार 
 भागलपुर
8 घंटे से भी कम मिल रही है बिजली, उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना हुआ मुहाल बिजली की आपूर्ति काफी लचर हो गई है भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंडों में बिजली की काफी कम आपूर्ति की जा रही है। बिजली की आपूर्ति लचर रहने के कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है पर रहा है।
                   वही नारायणपुर व बिहपुर में बिहार सरकार के द्वारा चलाये जा रहे प्रखंड स्तरीय कुशल युवा कार्यक्रम बिजली की कम आपूर्ति होने के चलते कक्षा बाधित है, भले ही सरकार इस कार्यक्रम पर कड़ी निगरानी तो कर रही है पर क्या रोजगार युक्त कार्यक्रम में आ रही  बाधाओं पर ध्यान दे रही, शायद नही। इसी समस्या को अधिकारी के कानों में परे जु निकालने के लिए बिहपुर ग्रिड के पास कुशल युवा कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं के द्वारा ज़ोरदार नारेबाजी की और आंदोलन के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार नही होने पर मजबूरन उग्र आंदोलन को झेलने की बात कही।
                    वही दूसरी ऒर बिजली की हो रही किल्लत के समस्या से निजात दिलाने के लिए कुछ दिनों पहले मीडिया की तरफ से व अधिकारियो को सूचित किया जा चुका था कि बिजली की आपूर्ति लचर पचर रही तो दो दिवसीय अनशन होगी। अधिकारियों को सूचित देने पर भी बिजली में कोई सुधार नही होने पर मंगलवार को बिहपुर के बस स्टैंड के नजदीक दो दिवसीय अनशन हुई। जैसे ही कानो में खबरे मिली कि पहली दिन ही एसडीओ पहुँच कर लिखित रूप से  15 दिनों के अंदर समस्या से बाहर निकलने का समय मांग कर अनशन तुड़वाया। मौके पर इस अनशन के नेतृत कर रहे बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र  ने बताया कि 2014 जब मैं विधायक था उसी समय का दिया हुआ ट्रांसफॉर्मर को अभी तक उससे हरियो,  पासवान टोला और इमली चौक के पास चालू नही कर सकी है बिजली विभाग। पूरे विधान सभा मे जर्जर तार के चलते आये दिन दुर्घटना होते रहती है। इन्होंने कई और भी मुद्दे गिनाये।
                      इधर मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया नगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह से देर शाम तक महज 6 घंटे ही बिजली दी गई थी जबकि नवगछिया ग्रामीण क्षेत्र में भी कमोबेश यही स्थिति रही। उधर बिहपुर नारायणपुर खरीक गोपालपुर रंगरा प्रखंडों की भी यही स्थिति है। बिजली के अभाव में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना तो करना पड़ ही रहा है साथ ही साथ बिजली आधारित उद्योग धंधे पूरी तरह से ठप हो गए हैं। नारायणपुर के लोगों का कहना है कि इन दिनों उतनी भी बिजली नहीं दी जा रही है जिससे कि उनका मोबाइल शत-प्रतिशत रिचार्ज हो सके।

                        अनुमंडल के सभी प्रखंडों में बिजली की लचर आपूर्ति के कारण दलित पुनर्जागरण संघ के सचिव अजय रविदास, छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रभु प्रिंस, छात्र लोजपा नारायणपुर के नगर महासचिव आदि, बिजली की लचर आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है। जल्द ही अगर निर्बाध 20 घंटे बिजली नहीं दी गई तो वह आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।