ABVP के स्थापना दिवस के अवसर पर सीवान में पौधारोपण व रक्तदान करेंगे परिषद् के कार्यकर्ता

सिवान : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस 06 जुलाई को सीवान अभाविप इकाई के द्वार शहर में प्रातःकाल पौधारोपण कार्यक्रम व शहर के विभिन्न चौक – चौराहे पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कार्यक्रम संचालित किया जाएगा । साथ ही साथ दोपहर बाद परिषद् के कार्यकर्ता स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर के रक्तदान करेंगे ।
उक्त निर्णय रविवार को शहर के महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में आयोजित अभाविप की जिला बैठक में लिया गया । बैठक जिला संयोजक प्रदीप कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक में विभाग संयोजक मनोज गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित सिंह परमार, नगर मंत्री सोनू यादव, आशुतोष भारद्वाज पिंटू यादव, ओमकार सुभम , गौवर्धन चौबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।
••••••••••
✍परमार मीडिया