नाइट टी-20 टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में तरैया की टीम विजयी
◆ तरैया की पूर्व मुखिया आशा गुप्ता ने फीता काटकर मैच का किया उद्घाटन

तरैया, सारण। प्रखंड के मुरलीपुर गांव स्थित क्रीड़ा मैदान में स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित नाइट टी-20 मिनी टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच सोनबरसा बनाम तरैया टीम के बीच खेला गया। दूसरे लीग मैच का उद्घाटन तरैया के पूर्व मुखिया श्रीमती आशा गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए श्रीमति गुप्ता ने कही कि खेल से आपसी भाई-चारे का सम्बंध बढ़ता है, खेल शारीरिक फिटनेस के लिए अतिआवश्यक हैं। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलनी चाहिए। खेल के दौरान एक टीम जीतती है, तो दूसरी हारती हैं।खेल में जीत हार लगी रहती है। उससे निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि शांतिपूर्ण तरीके से क्रिकेट खेले एवं एक दूसरे का सहयोग करें। टॉस जीतकर सोनबरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 62 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाबी पारी खेलते हुए अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरैया की टीम ने 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर अपने लक्ष्य को हासिल कर दूसरे लीग मैच के जीत का सेहरा अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के छोटू कुमार को दीवाल घड़ी का पुरस्कार दिया गया। मौके पर तरैया टीम के कैप्टेन सिपाही कुमार, सोनबरसा टीम के कैप्टेन हीरो कुमार, कमेंटेटर अनिल बिहारी, आयोजक राजा कुमार, मयंक कुमार, मनीष कुमार, धनराज कुमार, दीपू शर्मा, कौशल कुमार, आनंद कुमार, समेत सैकड़ों खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित थे।




Recent Comments