सारण पुलिस टीम व एनयूजेआई पत्रकार टीम में सद्भवना क्रिकेट मैच 23 को

छपरा: 23 फरवरी को सारण जिले के पुलिस लाइन मैदान में सारण पुलिस एकादशऔर एनयूजेआई संगठन के पत्रकार एकादश की टीम में शानदार क्रिकेट मैच का आयोजन होना है। क्रिकेट मैच का शुभारंभ रविवार को सुबह 9 बजे से पुलिस लाइन में किया जाना है।जिसमें पत्रकार एकादश टीम के कप्तान एनयूजेआई सारण के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह हैं, जबकि सारण पुलिस टीम के कप्तान एसपी हरकिशोर राय होंगे।उक्त मुकाबले के लिए पहली बार खेल मैदान में एनयूजेआई पत्रकार की एकादश टीम का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए एनयूजेआई के जिला महासचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए स्व घोषणा के आधार पर 22 एनयूजेआई के पत्रकारों की टीम की सूची सारण पुलिस कप्तान हर किशोर राय को सौंप दी गई है।जिसके बाद टीम के स्व घोषित सदस्यों ने अभ्यास भी शुरू कर दिए है।अंतिम एकादश टीम की घोषणा खेल मैदान में की जाएगी.आपके बात दे कि खेल के पूर्व खिलाड़ी की स्व घोषणा से लेकर पूर्वाभ्यास में भारी उत्साह को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि कड़े मुकाबले का मैच हो सकता है और दर्शकों को खेल का भरपूर आनंद मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है।




Recent Comments